Lucky Man

क्यों सबसे ज्यादा लकी होते हैं नवम्बर में जन्मे लोग

वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर इंसान का जन्म एक तय समय, महीने और साल में होता है। हर महीने और दिन की एक अलग खासियत या प्रकृति होती है। और इसी के आधार पर उस इंसान की खूबी, शौक, अच्छाई- बुराई और उसका स्वभाव तय होता है। व्यक्ति के स्वभाव और उसकी खूबियों का पता आप जन्म माह से लगा सकते हैं। 

आज हम आपको नवंबर में जन्मे लोगों के गुणों और उनकी पर्सनैलिटी के बारे में बताने जा रहे हैं। नवंबर में जन्‍मे लोग बेहद लकी, धनवान और मस्तमौला किस्‍म के होते  हैं लेकिन उनका भाग्‍य ऐसा तभी होता है जब वह कड़ी मेहनत और परिश्रम करें अन्यथा उनका भाग्य उनका साथ नहीं देता। नवंबर में जन्म लेने वाले लोग अत्यंत दयालु होते हैं, वे संवेदनशील लेखक, पुलिस, पत्रकार, कलाकार, सर्जन या गुप्तचर विभाग में कार्यरत होते हैं। 

इस माह में जन्म लेने वाले लोग न सिर्फ अपनी बुलंदी पर पहुंचते हैं बल्कि वह बेहद भाग्यशाली, धनवान होते हैं। प्यार के मामले में भी इस माह में जन्म लेने वाले लोग काफी किस्मत वाले होते हैं। इनका प्यार तो गुस्से पर भी भारी पड़ जाता है। चलिए जानते हैं नवंबर में जन्म लेने वाले लोगों में और क्या-क्या खूबियां होती है।

नवंबर में जन्म लेने वाले लोगों की खूबियां –

  • नवंबर माह में जन्‍मे लोग सकारात्मक तौर से खुशमिजाज, ईमानदार, विश्वसनीय, बहादुर और शिक्षित होते हैं और नकारात्मक तौर से हठी, क्रोधी, अनुभवहीन, आलसी, दूसरों पर निर्भर रहने वाले और बेहद आसानी से गुस्सा करने वाले माने जाते हैं।
  • नवंबर में जन्‍मे लोग होशियार एंव बेहद सुंदर होते हैं। इन्हें अपनी ईमानदारी और सच्चाई की वजह से समाज में सम्मान प्राप्त होता है। यह चाहे जहां भी जाएं परिवार, करियर और हर जगह इन्‍हें अपने भाग्य का साथ मिलता है।
  • करियर में एक बार निराशा का सामना करने के बाद नवंबर में जन्‍मे लोग का आत्मविश्वास कम नहीं होता ये हार नहीं मानते और फिर दोबारा कोशिश करने के लिए उठ खड़े होते हैं। यह काफी खुशमिजाज स्वभाव के माने जाते हैं और बड़ी ही आसानी से लोगों से घुलमिल जाते हैं और इनकी यही खूबी सफलता के पड़ाव में इनकी मदद करती हैं।
  • इस माह में जन्में लोगों में प्यार का अथाह सागर होता है। जिसे प्यार करते हैं वह अगर न मिल पाए तो भी उसे भूल नहीं पाते हैं और जो अगर प्यार मिल गया तो उसकी खुशी के लिए खुद को मिटाकर भी तृप्त नहीं होते।
  • नवंबर में जन्में व्यक्ति सभी की विचारधाराओं का सम्मान करते हैं और किसी के बारे में भी बेकार की धारणा नहीं बनाते, लेकिन अगर कोई व्यक्ति कुछ गलत करता है तो वह उसे भी बर्दाश्त भी नहीं करते।
  • नवंबर के महीने में कई सुपरस्टार और सफल व्यक्तियों का जन्म हुआ है जिनक जीवन को देखकर आप पता लगा सकते हैं कि नवंबर में जन्‍मे लोग कितने सफल होते हैं। शाहरुख खान, ऐश्‍वर्या राय, इंदिरा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, कमल हसन, अनुष्‍का शेट्टी, विराट कोहली और यामी गौमत का जन्म नवंबर के महीने में हुआ है।
  • इस माह में जन्म लेने वाले लोग रोमांटिक स्वभाव के होते हैं और पार्टनर से कुछ नहीं छिपाते। ये अपने पार्टनर को कोई बात बोलते समय भी नहीं शर्माते।
  • नवंबर में जन्में लोग दोस्तों के लिए कुछ करें या न करें दोस्त इन पर जान लुटाने के लिए तैयार खड़े रहते हैं, क्योंकि इनके भोलेपन के दोस्त बहुत कायल होते हैं। खास बात ये भी कि जो लोग इनकी तरक्की से जलते हैं, वे हमेशा इनके सामने चित्त हो जाते हैं।
  • ये लोग थोड़े भावुक होते हैं इसलिए प्यार में जल्दी पड़ जाते हैं। हालांकि ये लोग प्यार का इजहार करने में थोड़ा-समय लगाते हैं। मगर एक बार किसी का हाथ थामने के बाद यह पार्टनर को अकेला नहीं छोड़ते।
  • इन लोगों की मैंग्नेटिक पर्सनैलिटी किसी को भी आपका दीवाना बनाने के लिए काफी है। खासतौर पर इस राशि की लड़कियां तीखे नैन-नक्श वाली होती हैं। यह सुंदर होती हैं, आकर्षण का केंद्र हर जगह बन जाती हैं।
  • नवंबर में जन्मीं लड़कियां बहुत भावुक होने के साथ-साथ बहुत प्रेक्टिकल भी होती हैं। चोट खाने पर खुद को समय पर संभालने में सफल रहती हैं। यही कारण है कि अपने दुख के लिए कभी दूसरों के कंधे इस्तेमाल नहीं करतीं, इनकी सहनशक्ति का कोई जवाब नहीं होता।
  • जब इन्हें धोखा दिया गया हो या किनारे कर दिया गया हो, तब इन्हें सबसे ज्यादा चोट लगती है। ऐसे लोगों को ये कभी भी माफ नहीं कर पाते और आसानी से भूल भी नहीं पाते हैं। और जो लोग इनके साथ खिलवाड़ करते हैं ये उनसे बदला जरूर लेते हैं।
  • नवंबर में जन्में लोग समय पर काम पूरा करते हैं। अगर वह कुछ ठान लेते हैं, तो वह करके ही दिखाते हैं। वह अपने हर काम में सौ प्रतिशत देते हैं। इस माह में जन्म लेने वाले लोग बहुत मेहनती होने के साथ-साथ बुद्धिमान भी होते हैं।
  • इस महीने में पैदा होने वाले लोग हर काम में अपना बेस्ट देने की पूरी कोशिश करते हैं और साथ ही अपने पार्टनर से भी अच्छा करने की उम्मीद रखते हैं।
  • ये लोग अपने करिश्माई व्यक्तित्व के लिए पहचाने जाते हैं। इनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का होता है और ये हर परिस्थिति को हैंडल करना जानते हैं। ये लोग दूसरों से बहुत अलग होते हैं। ये इतने खास होते हैं कि शायद ही उनकी तरह का कोई दूसरा होता हो।
  • इस माह में जन्में लोग दूसरों की परवाह नहीं करते, वे अपना जीवन अपने तरीके से जीना पसंद करते हैं, इस माह में जन्में लोग उस रास्ते पर जाना पसंद करते हैं जिस पर पहले कोई न गया हो।
  • इन्हें अपने अतीत से गहरा लगाव होता है। अपनी हर पहली बात या पहली चीज को याद और संजोकर रखते है। इनकी इंट्यूशन पॉवर तो गजब की होती है। इन्हें लगभग हर बात का पूर्वाभास हो जाता है। ये लोगों का चेहरा पढ़ने में भी माहिर होते हैं। सूरत देखकर आदमी की फितरत पहचान लेते हैं।
  • इस माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति वैसे तो बड़े ही शांत और सौम्य होते हैं पर उनके अंदर बहुत तेज गुस्सा भी बहुत होता है। इस कारण इस माह में जन्म लेने वाले व्यक्ति कम उम्र में ही ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *